रुद्रपुर। यहां रोडवेज के पास अमन टी-स्टॉल के सामने हुए विवाद में तीन युवकों पर राजेश के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। गंभीर हालत में उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रम्पुरा वार्ड संख्या 22 निवासी राजेश (पुत्र स्व. छोटे लाल) 30 अक्तूबर की रात करीब 12:30 बजे अपने दोस्त सचिन रस्तोगी के साथ अमन टी-स्टॉल पर चाय पीने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। आरोप है कि इसी बीच बाइक से वहां पहुंचे गौरव कुमार निवासी मेरठ, प्रेम प्रशांत निवासी रोहतक और चेतन वर्मा निवासी ट्रांजिट कैंप ने राजेश के साथ गालीगलौज शुरू कर दी।
,
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर तीनों युवकों ने राजेश पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में बेहोश हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया, जहां राधिका अस्पताल के आईसीयू में उसका उपचार चल रहा था।
शनिवार को उपचार के दौरान राजेश ने दम तोड़ दिया। उसकी मां सुनीता को जैसे ही बेटे की मौत की सूचना मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जा रही है।
About The Author
You may also like
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की डॉ. गरिमा पुनेठा को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
चर्चित कवि अनिल कार्की अंतर्राष्ट्रीय कविता महोत्सव पटियाला में करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर में बुलडोजर एक्शन के बीच महिला को आया हार्ट अटैक
रामनगर मेंअतिक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन : 525 पुलिसकर्मियों के पहरे में ध्वस्तीकरण शुरू

