दून मेडिकल कॉलेज में 60 उपनल सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। उनकी समान कार्य-समान वेतन की मांग है। आज यानी शनिवार सुबह से ही कार्मचारी काम पर नहीं आए। जिसके कारण अस्पताल की आइपीडी बिल्डिंग में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। प्राचार्या डा. गीता जैन मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने कर्मचारियों से वार्ता कर काम पर लौटने के लिए समझाने की कोशिश की। लेकिन कर्मचारी मांग ना पूरी होने तक हड़ताल खत्म ना करने पर अडे रहे।
दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल!
दरअसल कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल के अन्य विभागों में तैनात उपनल कर्मचारियों को सामान कार्य-समान वेतन दिया जा रहा है। तो वहीं सफाई कर्मचारियों की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है।
समान वेतन की मांग
वर्तमान की बात करें तो केवल उन्हें 10 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले प्राचार्या के साथ हुई बातचीत में मांग जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कई महीने बीत गए, इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन चलता रहेगा
About The Author
You may also like
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
अंग्रेजी साहित्य शोध पत्रिका ‘क्रिएटिव राइटिंग एंड क्रिटिसिज्म’ का नया अंक प्रकाशित, दिवंगत शिक्षाविद् डॉ. सुरेश नाथ को किया गया समर्पित
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

