








उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तकदान कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर में आज आयोजित किया गया | कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए | कार्यक्रम में प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी को उनके साहित्यिक व सामाजिक कार्यों हेतु कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया | अपने उद्बोधन में कुलपति लोहनी ने कहा कि “पुस्तक का निःशुल्क वितरण भारतीय ज्ञान परम्परा का एक घटक रहा है | उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का ध्येय है कि हर जिज्ञासु छात्र तक पुस्तकें पहुंचे | इसी ध्येय को लेकर विश्वविद्यालय ने एक लाख से अधिक पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया है | ”
पुस्तकदान कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने पुस्तकें ग्रहण कीं | इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो संजय पंत, कुलसचिव प्रो रीतेश साह, प्रो ललित तिवारी, अतिरिक्त निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं डॉ शशांक शुक्ल समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे |
About The Author
You may also like
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
अंग्रेजी साहित्य शोध पत्रिका ‘क्रिएटिव राइटिंग एंड क्रिटिसिज्म’ का नया अंक प्रकाशित, दिवंगत शिक्षाविद् डॉ. सुरेश नाथ को किया गया समर्पित
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
यमकेश्वर में भाजपा और संघ की नींव मजबूत करने वाले कर्मठ कार्यकर्ता थे स्व. विनय रतूड़ी
