००० ०००
++++++++++++++++++++++++
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और चर्चित कवि-कथाकार डॉ. अनिल कार्की 2 से 4 नवम्बर 2026 तक पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में होने वाले संगत अंतर्राष्ट्रीय कविता महोत्सव (Sangat International Poetry Festival) में उत्तराखण्ड से प्रतिभाग करेंगे। संगत (पटियाला) की ओर से उन्हें इसका आमन्त्रण मिला है। उत्तराखण्ड के लिए यह गर्व और उत्साह की बात है।
महोत्सव प्रेम, आक्रोश और प्रतिरोध (Love, Rage and Resistance) की थीम पर आधारित है और पंजाबी की अमर कवि अमृता प्रीतम को समर्पित है।
महोत्सव में आमन्त्रित कवि तीन दिन कविता-पाठ, संवाद और सार्वजनिक कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे और कवि अपनी कविताएँ अपनी मूल भाषा में पढ़ेंगे और उनके पंजाबी अनुवाद साथ-साथ पढ़े जाएँगे।
इस महोत्सव में देश-दुनिया के कवि एक मंच पर होंगे। जिनमें भारत के केरल से अनीता थंपी, आसाम से जीवन नारहा, गुजरात से पीयूष ठक्कर, उत्तराखण्ड से अनिल कार्की कुमाउनी और हिन्दी में, तमिलनाडु से चंद्रा थंगराज, कश्मीर से रफ़ीक़ मसूदी, झारखण्ड से अनुज लुगुन और उत्तर प्रदेश से पराग पावन अपनी -अपनी भाषाओं में कविता पाठ करेंगे।
विदेश से आने वाले कवियों में कनाडा से सुखपाल, असमां सलीम और गुरुदेव चौहान, यूक्रेन से हालिना क्रुक, कज़ाख़स्तान से ज़ोया फ़ालकेवा और कम्बोडिया से विरिया लिम भागीदारी करेंगे। इसके अलावा अन्य कवि पंजाब से होंगे।
केरल से कश्मीर तक, असम से गुजरात तक और कनाडा से कम्बोडिया तक की इन आवाज़ों के बीच उत्तराखण्ड के कुमाउनी की कविता भी गूँजेगी। अंतर्राष्ट्रीय कविता महोत्सव में प्रतिभा का आमन्त्रण मिलने पर मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ.शशांक शुक्ला, डॉ राजेंद्र कैड़ा, प्रोफेसर गिरिजा पाण्डे, प्रोफेसर राकेश रयाल, जगमोहन रौतेला, ओपी पाण्डे, जगदीश जोशी, दामोदर जोशी देवांशु, डॉ. दिवा भट्ट आदि ने अनिल कार्की को शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि यह यह उत्तराखण्ड, विशेष कर कुमाउनी भाषा के लिए गर्व का विषय है कि यहॉ की थाती-माटी में पैदा हुआ कवि आज अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुॅच रहा है। ०००
About The Author
You may also like
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की डॉ. गरिमा पुनेठा को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर में बुलडोजर एक्शन के बीच महिला को आया हार्ट अटैक
रामनगर मेंअतिक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन : 525 पुलिसकर्मियों के पहरे में ध्वस्तीकरण शुरू
दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल!, समान वेतन की मांग पर ठप हुआ काम

