पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बीती देर शाम खांडूसैन क्षेत्र में आंगन में खेल रही साढ़े तीन साल की मासूम को गुलदार उठा कर ले गया. बच्ची का शव जंगल से बरामद किया गया है. घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश है.
पौड़ी में गुलदार ने बनाया साढ़े तीन साल की बच्ची को निवाला
घटना खांडूसैन क्षेत्रकि है. जानकारी के अनुसार साढ़े तीन साल की मासूम घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने शाम करीब पौने छह बजे बच्ची पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया. घटना के बाद ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई. बाद में बच्ची का शव बरामद कर घर लाया गया.
ग्रामीणों ने किया विधायक का घेराव
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, स्थानीय विधायक और एसएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने विधायक राजकुमार पोरी का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया.
ग्रामीणों ने की गुलदार को पकड़ने की मांग
ग्रामीणों की मांग है कि जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल और डीएफओ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लें और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए तत्काल ठोस कार्रवाई की जाए. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.
About The Author
You may also like
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट* –
COER विश्वविद्यालय में दीपोत्सव की भव्य छटा, राममय हुआ परिसर; ‘प्रतीक्षा, आगमन और उत्सव’ की त्रिवेणी ने जीवंत की अयोध्या
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन
भगवान श्रीराम के राजतिलक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों के सम्मान एवं विशाल भंडारे के साथ पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भव्य समापन
धनतेरस से पहले CM धामी का राज्य कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता में 3% बढ़ाया

