

————————-
धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर के वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में सत्र 2026-27 के लिए ‘वाणिज्य परिषद’ (Commerce Council) का गठन किया गया।
परिषद के गठन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों (co-curricular activities) में सक्रिय सहभागिता के अवसर प्रदान करना है। इसके साथ ही इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में प्रबंधन, संचार (communication), निर्णय लेने की क्षमता, टीम भावना और नेतृत्व कौशल (leadership skills) का विकास करना है। महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस परिषद का गठन किया गया है।
नवगठित परिषद के पदाधिकारियों में
अध्यक्ष पद पर आयुष सिंह रावत (बी.कॉम तृतीय वर्ष)
उपाध्यक्ष,आलोक चौहान (एम.कॉम प्रथम वर्ष),
सचिव,पलक जैन (एम.कॉम द्वितीय वर्ष),
सह-सचिव: मुस्कान (एम.कॉम द्वितीय वर्ष),
कोषाध्यक्ष: कृष्णा भंडारी (बी.कॉम प्रथम वर्ष) तथा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में आयुष भंडारी (एम.कॉम प्रथम वर्ष), अंशुल पंवार (एम.कॉम प्रथम वर्ष), आंचल नेगी (बी.कॉम प्रथम वर्ष),
सिमरन (बी.कॉम प्रथम वर्ष) एवं रविता (बी.कॉम प्रथम वर्ष) शामिल है।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संकाय के प्राध्यापकों द्वारा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं,इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ विजय सिंह नेगी , डॉ. हरीश चन्द्र रतूड़ी, डॉ. भारती जायसवाल ,श्री वरुण कुमार ,श्री नेत्रराम व वाणिज्य संकाय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट* –
COER विश्वविद्यालय में दीपोत्सव की भव्य छटा, राममय हुआ परिसर; ‘प्रतीक्षा, आगमन और उत्सव’ की त्रिवेणी ने जीवंत की अयोध्या
भगवान श्रीराम के राजतिलक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों के सम्मान एवं विशाल भंडारे के साथ पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भव्य समापन
धनतेरस से पहले CM धामी का राज्य कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता में 3% बढ़ाया
देहरादून-मोहब्बेवाला सड़क हादसा, NHAI-PWD के अधिकारियों पर केस दर्ज
