रुद्रप्रयाग से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। भीरी-ककोला मोटर मार्ग एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन
हादसा बीती रात का है। जानकर के अनुसार भीरी से औरिंग की तरफ आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशकार के बाद रात के अंधेरे में वाहन से लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
हादसे में 3 की मौत
प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के अनुसार मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30) निवासी रुद्रप्रयाग, अंशुल (28) निवासी रुद्रप्रयाग और अमित सिंह (35) निवासी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को भी जानकारी दे दी है
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

