उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर का आपसी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हरीश नेता, हरक सिंह रावत, प्रकाश जोशी के बाद अब महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के खिलाफ मौर्चा खोल दिया है।
‘आज से पार्टी को नमस्ते’: उर्मिला ढौंडियाल थापा
महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष और राजपुर से पूर्व पार्षद उर्मिला ढौंडियाल थापा ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी नाराजगी सार्वजनिक कर दी है। थापा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘आज से कांग्रेस पार्टी को नमस्ते। सोचा था नए लोग आये कुछ अच्छा होगा पर ढाक के तीन ही पात रहे’।
पार्टी को पहुंच सकता है नुकसान
थापा के इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की नाराजगी नहीं, बल्कि संगठन के भीतर पनप रहे असंतोष का बड़ा संकेत है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की नाराजगी पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
पहले भी नेता करा चुके हैं अपनी पार्टी की फजीहत
बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब कांग्रेस के नेता अपनी ही पार्टी के खिलाफ खड़े हुए हो। इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हो चाहे वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत। दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे को नीचा दिखाने का एक मौका नहीं छोड़ा। इससे पार्टी की फजीहत तो हुई ही है। इसके अलावा पार्टी दो धड़ों में भी बंटी नजर आई
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

