रानीखेत 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, रानीखेत (सीसीआरएएस, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा “योग वॉक विद नेचर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान प्रभारी डॉ. वी.बी. कुमावत के कुशल मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी डॉ. हरित कुमारी के संयोजन में संपन्न हुआ।



कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान प्रभारी डॉ. वी.बी. कुमावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी योग वॉक संस्थान परिसर से प्रारंभ होकर ड्रग फैक्ट्री गेट, गनियाद्योली तक आयोजित की गई। इसके साथ ही संस्थान की उपकेंद्र इकाई, कस्तूरी मृग अनुसंधान केंद्र, महरूरी (बागेश्वर) में भी यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। अपने संबोधन में डॉ. वी.बी. कुमावत ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
योग वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने योग एवं स्वास्थ्य संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया तथा प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी डॉ. दीपशिखा आर्या, डॉ. तरुण कुमार सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

