भतरौंजखान। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के निर्देशानुसार एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती हेमा नेगी की अध्यक्षता में रानीखेत जिले के बिनसर मंडल के भतरौंजखान में परिचय बैठक एवं खाद्य तेल संरक्षण जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश से आईं महिला मोर्चा जिला प्रभारी अंजू भुड़्डी तथा जिला सह-प्रभारी भूमिका गोयल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, महिला सशक्तिकरण तथा जनहित के अभियानों के संबंध में जानकारी दी। विधायक प्रतिनिधि हिमानी नैनवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
बैठक में खाद्य तेल के संतुलित उपयोग, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाना भाजपा महिला मोर्चा की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, महिला मोर्चा प्रभारी ज्ञान सिंह नेगी, जिला महामंत्री भावना भुड़्डी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बुधानी, महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी रेखा नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन रावत, सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश उप्रेती, ग्राम प्रधान नीमा देवी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता मनराल, ग्राम प्रधान पूजा नेगी, जिला महामंत्री सरिता पांडे, जिला उपाध्यक्ष तनुजा शाह, पूर्व ग्राम प्रधान जीवंती देवी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा तिवारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माया रावत, भाजपा कार्यकर्ता यशोदा रौतेला, रजनी देवी एवं माधवी देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

