प्रदेश में 10 अप्रैल से 24 अप्रैल के दौरान यदि कोई नागरिक स्वगणना नहीं कर पाता तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जनगणना कार्मिक (प्रगणक) मौके पर आकर 25 अप्रैल से यह कार्य स्वयं करेंगे। यद्यपि, निदेशालय ने हर व्यक्ति से स्वगणना में सहयोग करने की अपील की है।
बुधवार को पीआइबी देहरादून व जनगणना निदेशालय की ओर से आयोजित पत्रकारवार्ता में निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में एक अप्रैल, 2026 से जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू किया जा चुका है।
देहरादून में अब इसकी शुरूआत होनी है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा मकानों की गणना का कार्यक्रम 25 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक होगा। इसमें आमजन को घर की स्थिति, घर में उपयोग होने वाली वस्तुओं, मुख्य खाद्य पदार्थ आदि के संबंध में 33 प्रश्नों के भीतर जानकारी देनी होगी।
इन 16 भाषाओं में की जा सकती है स्वगणना
उन्होंने बताया कि 10 मार्च से शुरू होने वाली स्वगणना में जनता की सहूलियत के लिए आनलाइन जानकारी 16 भाषाओं में दी जाएगी। इनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलगु और उर्दू शामिल है।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

