हरिद्वार में पर्यटन को लगेंगे पंख, मिलेगा मॉडर्न रोपवे सिस्टम; ये है प्लान
हरिद्वार की बहुप्रतीक्षित इंटीग्रेटेड रोपवे परियोजना को अब गति मिलती नजर आ रही है। सचिव आवास डा. आर. राजेश कुमार ने उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूकेएमआरसी) की प्रस्तावित महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत समीक्षा की। सचिव ने निर्देश दिए कि परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए और सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए।
समीक्षा के दौरान परियोजना की लागत को लेकर भी जानकारी ली गई। प्रबंध निदेशक ने बताया कि रोपवे की अनुमानित लागत लगभग 75 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर आंकी गई है। इसमें रोपवे स्टेशन, कार्यशाला, भूमि अधिग्रहण और अन्य जरूरी क्लीयरेंस शामिल नहीं हैं। इन मदों पर अतिरिक्त व्यय किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की है, ताकि हरिद्वार में सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था विकसित की जा सके।
पीपीपी माडल के अंतर्गत होगा संचालन
उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक बृजेश कुमार मिश्रा ने हरिद्वार में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड रोपवे परियोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का क्रियान्वयन और संचालन सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) माडल के अंतर्गत किया जाना प्रस्तावित है।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

