प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और रोड शो को लेकर भाजपा ने देहरादून महानगर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक बैठकें आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बैठकों में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम देहरादून के लिए गौरव का अवसर है और इसे जनउत्सव का स्वरूप दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि जिनको स्वागत स्थलों, मानव श्रृंखला और मार्ग व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है, वह निर्धारित समय से पहले अपने स्थानों पर पहुंचकर संगठन की अनुशासित छवि प्रस्तुत करें।
बैठकों में सभी विधानसभा क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनसंपर्क कर लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर सभा स्थल और रोड शो मार्ग पर व्यापक उपस्थिति दर्ज कराने की योजना बनाई।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जनभावनाओं और उत्साह का प्रतीक बनेगा। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को कार्यक्रम के महत्व से अवगत कराएं और अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करें।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

