जापान की एजेंसी जायका (जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी) के वित्त पोषण से राज्य में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना के द्वितीय चरण के लिए कवायद प्रारंभ कर दी गई है। 10 साल की इस परियोजना की लागत लगभग 1500 करोड़ रुपये होगी।
इस बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर जायका के भारत में मुख्य प्रतिनिधि टेकुची टकुरो ने मुलाकात की। उन्होंने राज्य में वन संसाधन प्रबंधन परियोजना के द्वितीय चरण के लिए जायका की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने की बात कही। बाद में उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल से भी मुलाकात की।
जायका वित्त पोषित 10 वर्षीय वन संसाधन प्रबंधन परियोजना वर्ष 2014 में शुरू हुई थी। 807 करोड़ की इस परियोजना की अवधि कोरोना काल के चलते बाद में बढ़ाकर 31 अगस्त, 2026 कर दी गई थी।
13 वन प्रभागों की 37 रेंजों के 839 वन पंचायतों में यह परियोजना संचालित की गई। इसके साथ ही ईको रेस्टोरेशन, आजीविका गतिविधियां और भूकटाव की रोकथाम को जापानी तकनीक से कार्य कराए गए। ये कार्य पूर्ण होने की ओर अग्रसर हैं।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

