





ऋषिकेश। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण सचेतक विनोद प्रसाद जुगलान के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर )का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना।इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ जुगलान एवं नगर निगम के स्वच्छता समन्वयक प्रज्वल शर्मा ने छात्र छात्राओं को कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक तकनीकी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।उन्होंने बताया कि किस प्रकार कूड़े को छटनी के बाद गंधविहीन कम्पोस्ट में परिवर्तित किया जाता है।कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण सचेतक डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक अमित नेगी, महेश उनियाल,एम आर एफ सेंटर प्लांट प्रबंधक युगल दुबे, पर्यवेक्षक अनुज शुक्ला,हैपी होम इको क्लब के अंकित राजपूत,अभिषेक नेगी, राजेश कुमार, हैप्पी होम स्कूल खदरी श्यामपुर और पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज आईडीपीएल के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ त्रिलोचन सिंह सोनी, समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।सभी ने स्वच्छता की शपथ ली।
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च
