अगर आपका भी बैंक में कुछ जरूरी काम है तो उसे जल्दी ही निपटा लिजिए। ऐसा हम इसलिए बोल रहे है क्योंकि देशभर में बैंकों की हड़ताल होने जा रही है। बैंकिंग सहित अन्य मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल रहेगी। ऐसे में बैंकों ने भी सभी ग्राहकों से अपील की है कि वो 25 सितंबर से पहले अपना जरूरी काम निपटा लें।
आज ही निपटा लें बैंक से जुड़े काम, 3 दिन रहेगी हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28, 29 और 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। तो वहीं इसके पहले 26 और 27 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती है।
रविवार को खुला रहेंगे बैंक
हालांकि इन हड़ताल को देखते हुए रविवार को भी बैंक खोले जा रहे हैं। अमुमन शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहते हैं। लेकिन इस बार रविवार यानी 27 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे। ये फैसला तीन दिन तक होने वाली बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है। हालांकि शनिवार यानी 26 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इस बार रविवार को बैंक ब्रांच खोलने का फैसला किया गया है
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

