



l
काशीपुर, 26 सितंबर 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा संचालित विधिक सहायता केंद्र द्वारा विश्वविद्यालय के गोद लिए गए गांव कुंडेश्वरी, काशीपुर में 26 सितंबर को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया l
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को उनके विधिक अधिकारों, कानूनी संरक्षण एवं उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रभावी उपयोग के लिए सक्षम बनाना है।
कार्यक्रम में स्कूल ऑफ लॉ के समन्वयक डॉक्टर दीपांकुर जोशी, सहायक प्राध्यापक सुश्री अंशु जोशी, स्वाती
उपाध्याय के साथ विधिक सहायता केंद्र से संबद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पी. एस.रावत आर्थिक क्षेत्र के विशेषज्ञ श्री एस.के. अग्रवाल,वॉलंटियर्स, काशीपुर मंडल प्रमुख श्री धर्मपाल, ग्राम प्रधान श्रीमती पायल चौधरी, श्री यश चौधरी एवं अन्य ग्रामीण समुदाय द्वारा सहभागिता की गई l
यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्णपहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाना तथा न्याय तक पहुंच को सुगम बनाना है।
About The Author
You may also like
16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं
सीता जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का हुआ भव्य मंचन पंचम श्री रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस उमड़ी रामभक्तों की भीड़, कलाकारों ने किया शानदार अभिनय
जीने के लिए कई बार जहर पीना पड़ता है…।
दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है दुग्ध संघ – मुकेश बोरा*
देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप से महिला चला रही थी पूरा खेल
