हरिद्वार की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पर अंधाधुंध फायरिंग मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। दरअसल इस मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। ऐसे में मामले की सुनवाई को कोर्ट ने पीआईएल में तब्दील करने के निर्देश दे दिए हैं। हिंदूग्रंथ पढ़ें
खानपुर विधायक ऑफिस फायरिंग केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
दरअसल न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने इस मामले में सुनवाई की। जिसमें उन्होंने कहा कि ये घटना कानून-व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाला मामला है। इससे सार्वजनिक सुरक्षा और शांति को खतरा पैदा हुआ है।
दरअसल ये पूरा मामला 26 जनवरी 2025 का है। जहां सार्वजनिक स्थान पर दो अलग-अलग राजनीतिक व्यक्तियों से जुड़े प्रतिद्वंदी गुटों के बीच गोलीबारी हुई थी। कोर्ट ने राज्य के अधिकारियों की ओर से दाखिल शपथ-पत्रों का अवलोकन किया। जिसमें कई लोगों के इसमें शामिल होने की बात सामने आई है।
मामले को पीआईएल में तब्दील करने के निर्देश
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने स्वत: संज्ञान मामले को पीआईएल में तब्दील करने के निर्देश दे दिए हैं। जिस्ट्री के मामले को पीआईएल के रूप में पंजीकृत करने के निर्देश दिए है। पूरा रिकॉर्ड जनहित याचिकाओं की सुनवाई करने वाली पीठ के सामने रखा जाएगा। प्रक्रिया मुख्य न्यायाधीश की स्वीकृति के अधीन रहेगी।
क्या है पूरा पूरा मामला?, जानिए
दरअसल, ये पूरा विवाद खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के बीच का है। पिछले साल 25 जनवरी को उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के परिणाम आए थे। जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच इंटरनेट पर एक दूसरे के खिलाफ टिप्पणी भी हुई थी। शहरखोजें
पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच विवाद
इसी केबाद गुस्साए पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ 26 जनवरी की शाम खानपुर विधायक उमेश कुमार के ऑफिस गए थे। जहां पर आरोप है कि चैंपियन ने कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की। साथ ही अंधाधुंध फायरिंग भी की। जिसका वीडियो भी सामने आया था
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

