कई सेलेब्स के बाद अब अभिनेत्री जान्हवी कपूर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ पर बने AI जनरेटेड अश्लील वीडियो पर जान्हवी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने तकनीक के इस गलत इस्तेमाल को यौन उत्पीड़न के बराबर बताया।
उनके मुताबिक बिना मर्जी के महिलाओं का ऐसा कंटेंट बनाना गरिमा का भी गंभीर उल्लंघन है। साथ ही उन्होंने अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू के इस मामले में समर्थन करने को लेकर भी आभार व्यक्त किया।
‘टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल यौन उत्पीड़न जैसा’- जान्हवी कपूर Janhvi Kapoor Deepfake Video
दरअसल जान्हवी कपूर ने अपने बयान में लिखा कि ये आपराधिक कृत्य लगभग यौन उत्पीड़न के ही समान है। महिलाओं के सिर्फ एक वस्तु दिखाना और उनकी अनुमति के बिना एडिटेड कंटेंट फैलाना काफी गंभीर मामला है। फिल्म इंडस्ट्री की हर महिला ने इस परेशानी का सामना किया है। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आम महिलाएं भी इसका शिकार हो रही हैं।
जूनियर NTR ने मॉर्फ्ड वीडियो बनाने वालों को दी चेतावनी
जूनियर NTR ने मॉर्फ्ड ‘चुट्टामल्ले’ वीडियो बनाने को लेकर लिखा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है, कल आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी भी इसका शिकार हो सकती है।”
विजय देवरकोंडा, चिरंजीवी ने भी जताई आपत्ति
उन्होंने आगे लिखा, “यह बेहद गंभीर मामला है। मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त नियम बनाए जाएं और कार्रवाई की जाए।” इसके अलावा विजय देवरकोंडा, चिरंजीवी ने भी वीडियो पर नाराजगी जताई है।
‘चुट्टामल्ले’ गाना और फिल्म
दरअसल ‘चुट्टामल्ले’ 2024 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ का गाना है। जिसमें जान्हवी कपूर और जूनियर NTR नजर आए थे।
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

