उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की विधि विद्या शाखा द्वारा सूचना का अधिकार 2005 : चुनौतियां और समसामयिक विमर्श, विषय पर ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी द्वारा की गईl उन्होंने विभाग को महत्वपूर्ण और प्रासंगिक विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने के लिए बधाई ज्ञापित कीl कार्यक्रम में सूचना के अधिकार के विशेषज्ञ प्रोफेसर एसडी शर्मा पूर्व संकयाध्यक्ष फैकेल्टी आफ लॉ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल और इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज के विभाग अध्यक्ष डॉ विवेक कुमार त्यागी मेरठ विश्वविद्यालय ने उद्बोधन प्रस्तुत किये l प्रोफेसर शर्मा ने सूचना के अधिकार के संबंध में आने वाली प्रैक्टिकल समस्याओं के निराकरण के संबंध में महत्वपूर्ण प्रावधान और जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की l प्रोफेसर विवेक कुमार त्यागी ने पारदर्शी शासन व्यवस्था के लिए सूचना के अधिकार के महत्व को रेखांकित कियाl कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन विधि विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर कमल देवलाल द्वारा दिया गया l
विधि विद्या शाखा के समन्वयक डॉक्टर दीपांकुर जोशी ने बदलती हुई परिस्थितियों, डिजिटल युग की चुनौतियों और निजता के अधिकार एवं सूचना के अधिकार के मध्य संतुलन स्थापित करने पर जोर दिया l कार्यक्रम का संचालन विधि विद्या शाखा में सहायक प्राध्यापक सुश्री स्वाती उपाध्याय द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन सुश्री अंशु जोशी द्वारा दिया गया l
कार्यक्रम में देशभर से 350 से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए और लगभग 125 लोगों ने सक्रिय रूप में प्रतिभाग किया l
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

