देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है।उत्तर प्रदेश के बिजनौर के युवक का शव देहरादून के किमाड़ी क्षेत्र से बरामद हुआ है।बताया जा रहा है युवक करीब तीन महीने से लापता था। नक्शेदेखें
जानकारी के अनुसार, शारिक (22) देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का छात्र था और शहर की आजाद कॉलोनी में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके लापता होने के मामले की जांच कोतवाली पटेलनगर पुलिस कर रही थी।
बताया जा रहा है कि देहरादून के किमाड़ी क्षेत्र की घाटी से कंकाल बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। मृतक होने की आशंका के बीच कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टर आवश्यक जांच कर रहे हैं।
DNA जांच के बाद होगी पहचान की पुष्टि
डॉक्टरों द्वारा कंकाल का DNA सैंपल लिया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद कंकाल लापता शारिक का है या नहीं। फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुट गई है
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

