देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप से महिला चला रही थी पूरा खेल

देहरादून में किराये के कमरे में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अनैतिक देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रही महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

देहरादून में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर को मुखबिर के माध्यम से पटेल नगर क्षेत्र के अंदर संस्कृति लोक कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर कमरा लेकर अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापा मारा ।

आपत्तिजनक स्थिति में मिले महिला और पुरुष
मौके पर पुलिस टीम को मकान के एक कमरे में 1 महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जबकि दूसरे कमरे में 2 अन्य महिला मौजूद मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद हुई। मौके से पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यपार संचालित कर रही महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

व्हाट्सएप से ऐसे चल रहा था सेक्स रैकेट
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अजमीरा नाम की महिला ने मकान को किराए पर लिया था। जहां वो बाहरी जिलों और राज्यों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा कटवाती थी। पुलिस के अनुसार महिला फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजती थी। ग्राहकों की मांग के अनुसार युवतियों को बुलाकर अपने किराये के कमरे में अनैतिक देह व्यापार करवाती थी।

About The Author