कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी बीते दिन यानी शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक्टिव हुई थी। ऐसे में अब शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भी एंट्री ले ली है। एक्स पर अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने बेहद ही खास वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी को याद किया। उन्होंने बताया कि वो कैसे पहली बार मिले थे।
सोनिया गांधी की अब ‘X’ पर एंट्री, शेयर की राजीव गांधी संग अपनी लव स्टोरी
सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के रिलीज से पहले वीडियो शेयर किया है। जिसमें राजीव गांधी और सोनिया के शुरुआती रिश्तों की झलक दिखाई देती है। उन्होंने एक्स पर अपनी पहली पोस्ट पर लिखा, “कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में मेरी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई।
10 नवंबर को प्रकाशित हो रही आत्मकथा
राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को, मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा कर रही हूं।” बताते चलें कि सोनिया की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को प्रकाशित होगी।
About The Author
You may also like
देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप से महिला चला रही थी पूरा खेल
एडवांस बुकिंग में छायी रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले इतनी की कमाई
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार!, 500 नर्सेज-वार्ड बॉय को नौकरी!
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री थे सवार
सहसपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान बवाल, हरक सिंह रावत और आर्येंद्र शर्मा के समर्थक आमने-सामने

