नारी शक्ति वंदन अधिनियम और परिसीमन पर उत्तराखंड में घमासान, बदलेगा विस सीटों का समीकरण
आधी आबादी यानी महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण और परिसीमन के बाद उत्तराखंड में राजनीतिक परिस्थितियों में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। राजनीतिक दलों में इसे लेकर हलचल देखी जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत दिवस देहरादून दौरे में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विपक्ष से सहयोग तो मांगा ही, साथ में राजनीतिक आरोपो-प्रत्यारोपों से दूरी बनाई थी। इसके बाद भाजपा ने भी कांग्रेस से सहयोग की अपील कर डाली।
यह अलग बात है कि प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी को इस अधिनियम और परिसीमन को विशेष सत्र बुलाने के पीछे राजनीति नजर आ रही है। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के इस रुख से इस विषय पर पक्ष व विपक्ष के बीच घमासान देखने को मिल सकता है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम और परिसीमन के बाद राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित हो जाएंगी। साथ में परिसीमन के बाद विधानसभा की सीटों का वर्तमान समीकरण भी बदल जाएगा।
पर्वतीय क्षेत्रों में घट जाएगी वर्तमान विधानसभा सीटों की संख्या
परिसीमन में जनसंख्या का मानक होने के कारण माना जा रहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में जनसंख्या विरल होने और पलायन के कारण वर्तमान विधानसभा सीटों की संख्या घट जाएगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सीट बढ़ना तय है। मैदानी जिलों हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल में जनसंख्या तेजी से बढ़ी है।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

