चारधाम यात्रा को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, सुरक्षा के लिए उत्तराखंड भेजी जाएंगी अर्धसैनिक बल की 15 कंपनी
चारधाम यात्रा को लेकर केंद्र सरकार भी सतर्कता है। इस कड़ी में यात्रा व्यवस्था के लिए प्रदेश को अर्धसैनिक बल की 15 कंपनी उपलब्ध कराई जाएंगी। ये कंपनियां प्रदेश को मई माह में मिल सकेंगी।
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान शासन को यह यह आश्वासन दिया है। इस दौरान उन्होंने यात्रा की तैयारियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली।
चारधाम यात्रा में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार भी इस यात्रा को लेकर खासा सतर्क रहती है। हाल ही में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन उत्तराखंड आकर चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।
बुधवार को केंद्रीय गृह सचिव ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के साथ चारधाम यात्राओं के संबंध में ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान उन्होंने यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, हेली सेवाओं, आधारभूत सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन समेत सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने राज्य की आवश्यकता के विषय में भी पूछा और सुरक्षा के लिए 15 कंपनियां अर्द्ध सैनिक बल भेजने का आश्वासन भी दिया। यह अर्द्धसैनिक बल ऋषिकेश से लेकर चारधाम में आवश्यकता अनुसार तैनात किया जाएगा।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

