हल्द्वानी। नैनीताल जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। काठगोदाम थाना पुलिस ने नौ मुकदमों का सामना कर रहे मनीष को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। पुलिस उसे नियमानुसार जनपद की सीमा से बाहर छोड़ आई। इस कार्रवाई को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।पुलिस के मुताबिक, मनीष पुत्र गंगाराम निवासी रामलाल कॉलोनी, थाना काठगोदाम के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत नौ मुकदमे दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत कार्रवाई की गई।जिलाधिकारी नैनीताल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेशों के अनुपालन में मनीष को छह महीने के लिए जिला बदर किया गया है।प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। खेडा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट कुमार ने पुलिस टीम के साथ मनीष को नियमानुसार जनपद की सीमा से बाहर किया।अब छह महीने तक नैनीताल जिले में मनीष की एंट्री पर रोक रहेगी। जिला बदर के आदेशों का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई हो सकती है
About The Author
You may also like
नशे में धुत व्यक्ति से लूट की कोशिश, धक्का लगने से हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
दोपहर में निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, रात्रि में श्रीराम वनवास लीला का हुआ मंचन
हल्द्वानी-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौत
उर्मिला सनावर पर बढ़ता जा रहा शिकंजा, देहरादून में 1 और मुकदमा दर्ज
सीएम धामी ने खोला पिटारा: 728 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

