

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने आज नवनियुक्त राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति माननीय डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों एवं वर्तमान प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा के विस्तार, शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन, डिजिटल नवाचार तथा शोध एवं अकादमिक गतिविधियों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सुझाव प्रदान किए।
कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने माननीय कुलाधिपति जी को विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं एवं आगामी गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही, विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह के आयोजन के संबंध में भी उनसे आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. लोहनी ने माननीय कुलाधिपति जी को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी आने के लिए सादर आमंत्रित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में प्राप्त बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए माननीय कुलाधिपति जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय कुलाधिपति जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार एवं उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।
About The Author
You may also like
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
धर्म, संस्कृति, व्यावसायिकता और ता रा रा रा … डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ
आसाराम बापू करेंगे सरेंडर!, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
अंकिता के माता-पिता का CBI को पत्र, एक हफ्ते के अंदर हो उर्मिला और राठौर का नार्को टेस्ट

