उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर बेटी के माता-पिता आज भी न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इसी बीच अंकिता भंडारी के माता-पिता दिल्ली में सीबीआई निर्देशक से मिले और उन्हें एक पत्र सौंपा। इस पत्र के जरिए उन्होंने मामले से जुड़े कई बिंदुओं पर जांच और जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है। नक्शेदेखें
CBI निदेशक से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता
पत्र में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वीआईपी एंगल, वनंतरा रिजॉर्ट के सीसीटीवी कैमरों और सबूतों को नष्ट किए जाने से जुड़े सवालों का जिक्र किया गया है। उन्होंने पुलकित आर्य समेत सभी आरोपियों की कॉल डिटेल और मैसेज की जांच की जाए।
सौंपा पत्र, इन बिंदुओं को जांच करने की मांग
साथ ही पुलकित आर्य और कथित वीआईपी दुष्यंत गौतम की लिखित डेट के समय लोकेशन की जांच हो। इसके अलावा जेसीबी ड्राइवर की गवाही में रेनू विष्ट द्वारा साक्ष्य मिटाने के लिए अंकिता का कमरा तोड़ने की बात आई है। ऐसे में उसे साक्ष्य नष्ट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो।
पत्र में अंकिता के माता-पिता ने मांग की है कि उर्मिला सनावर के धारा 164 के तहत बयान दर्ज हो। उनकी मांग है कि उर्मिला और सुरेश राठौर के नार्को टेस्ट एक हफ्ते के अंदर किए जाए।
परिवार लगातार न्याय की कर रहा मांग
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर परिवार लगातार न्याय की मांग करता रहा है। मालूम हो कि सितंबर 2022 में पौड़ी जिले के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था। मई 2025 में अदालत ने तीनों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
हालांकि, हाल के दिनों में कथित VIP की भूमिका को लेकर सामने आए दावों और वायरल ऑडियो क्लिप के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। इन दावों के बीच अंकिता के परिवार ने जांच के शेष पहलुओं पर स्पष्टता और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को जांच में प्रमाणित होना अभी बाकी है।
About The Author
You may also like
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
नवनियुक्त राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति माननीय डॉ. ढाल सिंह बिसेन से कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने की शिष्टाचार भेंट
धर्म, संस्कृति, व्यावसायिकता और ता रा रा रा … डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ
आसाराम बापू करेंगे सरेंडर!, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

