राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून में ‘हिमालय दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में प्राध्यापकों कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने हेतु शपथ ग्रहण से किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम NSS इकाई के द्वारा संपादित किया गया। प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में बताया कि किस तरह सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के लिए ही नहीं अपितु पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है। इस अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर यतीश वशिष्ठ, प्रोफेसर मधु थपलियाल, प्रोफेसर विजेंदर लिंगवाल, प्रोफेसर प्रितपाल सिंह, डॉ शिव प्रसाद, डॉ अंशु सिंह, डॉ सुमन गुसाई, डॉ विनोद कुमार शाह सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
About The Author
You may also like
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शशांक शुक्ल को मिला ‘ऋषि सम्मान-2026’
नशे में धुत व्यक्ति से लूट की कोशिश, धक्का लगने से हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
दोपहर में निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, रात्रि में श्रीराम वनवास लीला का हुआ मंचन
हल्द्वानी-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौत
उर्मिला सनावर पर बढ़ता जा रहा शिकंजा, देहरादून में 1 और मुकदमा दर्ज

