श्यामपुर ऋषिकेश।ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के ललित विहार में गजेन्द्र सिंह जेठूडी के घर में एक भारी भरकम सांप निकल आने से हड़कम्प मच गया।जिसकी सूचना सर्प मित्र पर्यावरण सचेतक डॉ विनोद प्रसाद जुगलान को दी गई।तब तक साँप लकड़ी के फट्टों के बीच छिप गया था।सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सर्प मित्र जुगलान ने बड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किये गए साँप की लम्बाई लगभग सात से आठ फुट है।जोकि इंडियन रैट स्नैक धामन प्रजाति का है। जिसे कई जगहों पर घोड़ा पछाड़ भी कहते हैं।उन्होंने कहा यह सर्प कृषि और किसान मित्र के नाम से भी जाना जाता है।यह चूहे, मेंढक खाने के चक्कर में खेतों से घरों तक आजाता है।इसलिए घरों के आसपास सफाई रखें और समुचित प्रकाश व्यवस्था का प्रबंध करें।कभी कभी विषैले जीव भी अंधेरे में घरो तक पहुंच जाते हैं।उन्होंने कहा कि यह नॉन वेनम विषैला साँप नहीं है।मौके पर सुनील रयाल, गणेश रयाल, जया नन्द कंडवाल, नरेन्द्र सिंह,वर्षा भंडारी, बिशुला देवी, पिंकी भंडारी,सावित्री देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

