






ऋषिकेश। स्मृति वन ऋषिकेश में पर्यावरण संरक्षण के लोक पर्व हरेला अभियान के तहत जिला गंगा संरक्षण समिति देहरादून,वन विभाग ऋषिकेश ,नगर निगम एवं विभिन्न संगठनों ने मिलकर बृहद पौधरोपण किया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यावरण के प्रति श्रद्धा का पर्व है। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला गंगा संरक्षण समिति के नामित सदस्य पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने कहा कि हरेला केवल पौधरोपण का अभियान नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण का एक लोक पर्व है जो प्रकृति के प्रति आत्मीयता का जीवन्त उदाहरण है।इस अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश के नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने स्मृतिवन का निरीक्षण कर जिला गंगा संरक्षण समिति देहरादून द्वारा स्मृति वन के स्थापना की सराहना की।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नगर निगम द्वारा नगर वन वाटिका की स्थापना के प्रयास किए जाएंगे।इनके अतिरिक्त पौध रोपण करने वालों में सहायक नगर आयुक्त चन्द्र कांत भट्ट,वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा, वन राजिक अधिकारी गजेन्द्र सिंह, अनुभाग अधिकारी महावीर सिंह नेगी, अरविन्द सिंह, सलमान खान,नगर निगम पार्षद वीरेंद्र रमोला,पूर्व पार्षद एडवोकेट राकेश सिंह मियाँ, दिग्विजय कैन्तुरा, राजेंद्र पन्त, जयेन्द्र रमोला,पर्यावरण कार्यकर्ता पवनेश भट्ट,अनुराग,सोहन सिंह,पर्यावरण कार्यकर्ता पूनम नेगी,विधिक सेवा प्राधिकरण की स्वयं सेविकाओं मीनाक्षी कपरूवाण, शशि राणा, प्रतिमा,ज्योति,अंशु, सरिता सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।लगभग एक सौ से अधिक पौधे रोपित कर संरक्षित किए गए।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
