हल्द्वानी। जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और एसडीएम हल्द्वानी प्रमोद कुमार ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला नैनीताल में कुल 99 पेट्रोल पंप संचालित हैं और सभी पर पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन लगातार हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम समेत सभी तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों और डीलरों के साथ समन्वय बनाए हुए है, ताकि ईंधन आपूर्ति सुचारू बनी रहे।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जिले में ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

