बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। बीते दिन जहां कांग्रसे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल खुली बहस की चुनौती को लेकर देहरादून के प्रेस क्लब पहुंचे थे। लेकिन बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी वहां नहीं पहुंचे। ऐसे में आज यानी बुधवार को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने कांग्रेस और गणेश गोदियाल पर तीखा हमला बोला। पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर हेमंत द्विवेदी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दरअसल बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चढ़ावा चोरी पर बात करते हुए कहा कि इस मामले में आरोपी जेल में है। जांच एजेंसिया भी अपना काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही है।
निजी सचिव कर्मचारी की नियुक्ति के आरोपों को सिरे से किया खारिज
हेमंत द्विवेदी ने निजी सचिव कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर उनपर लगे आरोपों को भी सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ये सभी आरोप निराधार है। उन्होंने दावा किया कि सबंधित कर्मचारी की स्थायी नियुक्ति उनके नहीं, बल्कि पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यकाल में हुई।
गोदियाल से मांगा कार्यकाल का हिसाब
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि गणेश गोदियाल बताए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में मर्यादा के अनुरुप रहकर कार्य किए या नहीं? साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर समिति के धन का निजी कार्यों में उपयोग क्यों किया गया?, इसका जवाब भी पूर्व अध्यक्ष को देना चाहिए।
चढ़ावा चोरी मामले में जांच जारी
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीन स्तर पर जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

