भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत ने रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार की तारीफ की। प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि 16 अप्रैल को महिला वंदन अधिनियम सदन में पेश किया जाएगा।
BJP उत्तराखंड ने महिला वंदन अधिनियम को बताया ऐतिहासिक
बीजेपी की महिला टीम ने इस प्रस्तावित बिल का स्वागत करते हुए इसे देश की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। दीप्ती रावत ने कहा कि इस विशेष सत्र में पेश होने वाले बिल से देश की आधी आबादी को और अधिक अधिकार मिलेंगे और उनकी भागीदारी राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में और मजबूत होगी।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सोच रही केंद्र सरकार
प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत ने यह भी कहा कि पिछले करीब 40 सालों से विभिन्न दलों द्वारा इस दिशा में प्रयास किए जाते रहे, लेकिन कोई भी दल इसे लागू कर पाने में सफल नहीं हुआ।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में केवल सोचा ही नहीं, बल्कि उसे जमीन पर उतारकर भी दिखाया है।
महिलाओं के अधिकारों के लिए सरकार प्रतिबद्ध
बीजेपी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार देश और प्रदेश की महिलाओं के लिए योजनाएं और नीतियां लागू कर रही है, जिससे महिलाओं की स्थिति में सुधार आ रहा है। आने वाले समय में भी महिलाओं के अधिकारों और उनके विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

