केंद्र ने उत्तराखंड को दी 1.30 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाएं, गडकरी ने इकोनॉमिक कॉरिडोर को बताया प्रगति नया द्वार

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनमिक कॉरिडोर उत्तराखंड की प्रगति का नया द्वार बनेगा। यह कॉरिडोर राज्य के विकास को नई गति देकर पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों का विस्तार करेगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में उत्तराखंड के लिए 1.30 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं मंजूर की गईं। इनमें से करीब 25 हजार करोड़ की लागत से 2461 किमी सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। अभी 80 हजार करोड़ की नई योजनाएं पाइपलाइन में हैं।
गडकरी ने कहा कि दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ते हुए भविष्य में पूर्वांचल से भी कनेक्टिविटी स्थापित करेगा। इससे उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ाैत, शामली और सहारनपुर को नई आर्थिक ऊर्जा मिलेगी, जबकि देहरादून के लिए उन्नति के नए द्वार खुलेंगे।

About The Author