उत्तराखंड में एस्मा लागू हो गया है। अगले 6 महीनों के लिए कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दिया गया है। इसके लिए बाकायदा कार्मिक विभाग से आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के बाद प्रदेश में अगले 6 महीनो के लिए एस्मा लागू हो गया है। इस दौरान प्रदेश में राज्य कर्मचारी अपनी किसी भी मांग को लेकर हड़ताल नहीं कर पाएंगे। Maps
उत्तराखंड में एस्मा लागू
दरअसल प्रदेश सरकार ने राज्य में आवश्यक सेवाओं के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एस्मा लागू किया गया है। अगले छह महीने तक सरकारी कर्मचारी की हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। इसको लेकर सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।
छह महीनों तक सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक
बताते चलें कि प्रदेश में इस समय कई कर्मचारी संगठन आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। अलग-अलग मांगों को लेकर हड़ताल के चलते आवश्यक सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका है। जिसका असर आम लोगों पर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए सरकार ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।
ऐसे में प्रशासन ने उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, (उत्तराखंड राज्य में यथावत प्रवृत्त) के तहत अधिसूचना जारी की। नोटिस जारी होने की तिथि से लेकर छह महीने तक राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगी है।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

