देहरादून से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मोहब्बेवाला इलाके में एक बार फिर हादसा हो गया। यहां ईंटों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गर्ल्स हॉस्टल की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
देहरादून में फिर भीषण सड़क हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक ट्रक चालक मुजफ्फरनगर से ईंटें लेकर देहरादून आया था। बताया जा रहा है कि सड़क पर लगे काफी बड़े रंबल स्ट्रीप के कारण ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। बड़ा हादसा ना हो, इसके चलते ट्रक चालक ने वाहन को सड़क किनारे की तरफ मोड़ दिया। सिटीगाइड खोजें
गर्ल्स हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसा ट्रक
जिसके कारण ट्रक हॉस्टल की दीवार से जा टकराया। दीवार तोड़ते हुए ट्रक अंदर जा घुसा। हादसे में ड्राइवर मसरूर घायल हो गया। हालांकि राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी की तरह की जानहानि नहीं हुई।
About The Author
You may also like
16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं
सीता जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का हुआ भव्य मंचन पंचम श्री रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस उमड़ी रामभक्तों की भीड़, कलाकारों ने किया शानदार अभिनय
जीने के लिए कई बार जहर पीना पड़ता है…।
दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है दुग्ध संघ – मुकेश बोरा*
देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप से महिला चला रही थी पूरा खेल

