करीब 300 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रेमनगर के नंदा की चौकी का पुल खुल गया है। आम लोगों की आवाजाही इसमें चालू हो गई है। दरअसल बीते साल 15 सितंबर को टौंस नदी में भीषण बाढ़ की वजह से यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद से इसका निर्माण किया जा रहा था। लोगों की आवाजाही के लिए एक अस्थाई पुल का निर्माण किया गया था। जो कि आज 12 जुलाई को तेज बारिश के चलते ढ़ह गया। जिसके बाद अब नए पुल को आम लोगों के लिए खोलना पड़ा। छुट्टियांव मौसमी आयोजन
आखिरकार खुल गया प्रेमनगर का नंदा की चौकी पुल
प्रेमनगर के नंदा की चौकी का पुल अब आधुनिक तकनीक और मजबूत सुरक्षा इंतजामों के साथ दोबारा तैयार हो गया है। पुल के शुरू होने पर रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए ये राहत की खबर है। आज आवाजाही के लिए नंदा की चौकी स्थित पुल शुरु हो गया है।
16 करोड़ रुपये से तैयार हुआ नया पुल
बताते चलें कि बीते साल इस पुल के टूटने से देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीधा संपर्क बाधित हो गया था। रोजाना जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को लंबा वैकल्पिक मार्ग लेना पड़ता था। जिससे यात्रा के समय के साथ-साथ ईंधन और परिवहन खर्च भी बढ़ जाता था। जिससे लोगों को भारी नुकसान हो रहा था। पुल को 16 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया था।
रविवार तड़के सुबह अस्थायी पुल ढहा
दरअसल रविवार तड़के नंदा की चौकी में बना अस्थायी पुल टौंस नदी में पानी का बहाव तेज होने पर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते दो दिन पहले ही इस निर्माणाधीन पुल को शुरु कर दिया गया
About The Author
You may also like
16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं
सीता जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का हुआ भव्य मंचन पंचम श्री रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस उमड़ी रामभक्तों की भीड़, कलाकारों ने किया शानदार अभिनय
जीने के लिए कई बार जहर पीना पड़ता है…।
दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है दुग्ध संघ – मुकेश बोरा*
देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप से महिला चला रही थी पूरा खेल

