उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग अब दिल्ली तक गूंजने वाली है। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच जंतर मंतर में सभा करने की तैयारी कर रहा है।
अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर में प्रदर्शन की तैयारी
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने ऐलान किया है कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए 26 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर में सभा आयोजित की जाएगी। साथ ही सरकार के खिलाफ संघर्ष मंच प्रदर्शन भी करेगा। दिल्ली में प्रदर्शन के बाद 28 अप्रैल को देहरादून के विधानसभा का घेराव किया जायेगा।
VIP के गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा संघर्ष मंच
बता दें इससे पहले मंच की ओर से राजधानी देहरादून में महापंचायत की गई थी। साथ ही उत्तराखंड के मंत्रियों के आवास का भी घेराव किया गया था। मंच का कहना है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन साल बीत चुके हैं लेकिन वीआईपी गेस्ट को अभी तक अरेस्ट नहीं किया गया है। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की मांग है कि जल्द से जल्द तथाकथित वीआईपी को गिरफ्तार किया जाए
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

