खदरी में जर्जर हाईटेंशन पोल बना खतरा, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल

खदरी श्यामपुर, ऋषिकेश। अप्रैल माह की 15 तारीख को स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा राजकीय इण्टर कालेज खदरी खड़क माफ में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया था।जिसमें स्थानीय समाजसेवी और जिला गंगा संरक्षण समिति के नामित सदस्य पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान ने विद्युत विभाग को राजकीय पॉलीटेक्निक मार्ग पर मोहन सिंह एवं पूरण सिंह रावत के घर के समीप बोडा फोन टावर के सामने एक एचटी हाई टेंशन लाईन के खम्बे के गले होने की सूचना देते हुए जनहित में उसे बदलने का आग्रह किया था।तब संबंधित अधिकारियों ने तत्काल समस्या के निराकरण करने की बात कही थी।लेकिन शिकायतकर्ता का कहना है कि हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग पर लगे सभी सीमेंट के पोल की जगह नए लोहे के पोल लगा विद्युत विभाग ने अपनी स्वेच्छा से बदल दिए हैं लेकिन जिस खम्भे को लेकर चिन्ता व्यक्त करते हुए संज्ञान लेने को कहा गया था,उसे बार बार कहने पर भी नहीं बदला जा रहा है।आखिर विद्युत विभाग किस हादसे की इंतजार कर रहा है।यही नहीं इसके बगल वाला खम्भा भी लगभग टेढ़ा हो गया है लेकिन जिम्मेदार हैं कि सूचना के बाद भी टस से मस होने को तैयार नहीं हैं।जुगलान ने कहा यह कोई व्यक्तिगत कार्य नहीं बल्कि जनहित का मामला है यदि विभागीय लापरवाही से कोई दुर्घटना होती है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।उन्होंने बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से उपखंड अधिकारी को भी समस्या के बारे में सूचित कर चुके हैं।

About The Author