Doon Hospital में तांडव!, इलाज को लेकर बवाल, लेडी गार्ड के मुंह पर मारी बोतल

राजधानी देहरादून के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान दून अस्पताल की गायनी इमरजेंसी रविवार तड़के समय रणभूमि में तब्दील हो गई। एक 16 साल किशोरी के इलाज को लेकर उसके परिजनों और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

आरोप है कि गुस्साए तीमारदारों ने महिला सुरक्षा कर्मी के सिर पर बोतल से हमला कर दिया। वार्ड आया के पेट में लात मारी और बीच-बचाव करने पहुंचे दो पुरुष सुरक्षा कर्मियों की भी पिटाई कर दी। घटना में चार अस्पताल कर्मी घायल हुए हैं। जिनका मेडिकल कराया गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

16 साल की बच्ची इमरजेंसी में हुई एडमिट
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब चार बजे परिजन पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत के बाद 16 वर्षीय किशोरी को दून अस्पताल की गायनी इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे। इलाज के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

परिजनों ने अस्पताल पर लगाए ये आरोप
परिजनों का आरोप है कि किशोरी की बिना आवश्यकता यूपीटी जांच कराई गई, खून की जांच के लिए जरूरत से अधिक सैंपल लिए गए और इलाज में लापरवाही बरती गई। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

अस्पताल प्रशासन ने क्या कहा?
वहीं अस्पताल प्रशासन ने मारपीट की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि पेट दर्द की शिकायत पर प्रोटोकॉल के तहत यूपीटी जांच कराना सामान्य चिकित्सकीय प्रक्रिया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, किसी भी परिस्थिति में हिंसा स्वीकार्य नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही एमएस डॉ. आर.एस. बिष्ट, डिप्टी एमएस डॉ. विनम्र मित्तल और प्राचार्य डॉ. गीता जैन मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए। उधर, सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।

CCTV फुटेज और वायरल वीडियो की होगी जांच
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की लिखित शिकायतों के साथ CCTV फुटेज और वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

About The Author