हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर गिरे युवक के ऊपर कार का पहिया दोबारा चढ़ गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल युवक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर स्थित डीपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय राजीव कश्यप मोटरसाइकिल से वीआईपी गेट क्षेत्र से लालकुआं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जैन ट्रांसपोर्ट के सामने पंतनगर की दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजीव उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।
About The Author
You may also like
राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन
पाताल में हनुमान ने किया अहिरावण का वध, लंका में श्रीराम ने किया रावण का अंत ।*
रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया
देहरादून के मोहब्बेवाला में भीषण हादसा: दो वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत, चार की हालत गंभीर
उर्मिला सनावर को जमानत के बाद भी नहीं मिली रिहाई, सुरेश राठौर के साथ कोर्ट में नहीं हुई पेशी

