हल्द्वानी : कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मण्डल तथा जनपदवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी से अपील की है कि दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं, लेकिन आतिशबाजी करते समय विशेष सावधानी बरतें। पटाखे हमेशा खुले एवं सुरक्षित स्थान पर ही जलाएं तथा बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें। पटाखे जलाने के लिए लंबी मोमबत्ती या अगरबत्ती का प्रयोग करें और ज्वलनशील पदार्थों से उचित दूरी बनाए रखें। पटाखे जलाते समय सूती एवं सुरक्षित कपड़े पहनें तथा पास में पानी, बालू एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अवश्य रखें।
उन्होंने कहा कि जल चुके अथवा नहीं फूटे पटाखों को दोबारा जलाने का प्रयास न करें। पटाखे हाथ में लेकर न जलाएं और न ही उन्हें किसी व्यक्ति, वाहन या घर की ओर फेंकें। आतिशबाजी के दौरान बुजुर्गों, छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों एवं पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखें। अत्यधिक ध्वनि एवं धुआं उत्पन्न करने वाले पटाखों से बचें।
उन्होंने सभी से यह भी अपील की है कि दीपावली पर खुशियां बांटें, जरूरतमंदों की सहायता करें तथा त्योहार को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं। सभी के सामूहिक प्रयासों से दीपावली का यह पावन पर्व सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बन सकेगा
About The Author
You may also like
आईटीडीए कम्प्यूटर संस्थान बुरान्स कोचिंग क्लासेस तथा अमेरिकन इंस्टीट्यूट आफ इंग्लिश लैंग्वेज के सयुंक्त तत्वाधान मे दीपावली पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया
बीएड प्रशिक्षित युवा संघ के प्रवक्ता अरविन्द दुदपुड़ी ने प्रेस वक्तव्य के माध्यम से की ये मांग
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
Ramayana Box Office Day 3 : तीसरे दिन भी ‘रामायण’ की धूम, 135 करोड़ के हुई पार
उत्तराखंड लोअर पीसीएस के 54 पदों पर भर्ती…आवेदन शुरू, 26 नवंबर तक मौका

