हल्द्वानी: गौलापार स्थित मानपुर पश्चिम गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। बंद पानी की टंकी का लैंटर खोलने के दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी जिनकी उम्र 55 वर्षीय,और उसके दो बेटे धर्मेंद्र 45, और खुशाल 35 वर्षीय शामिल हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बंद पड़ी पानी की टंकी में गैस बनने के कारण यह हादसा हुआ। जैसे ही टंकी का लैंटर खोला गया, गैस की चपेट में आने से तीनों लोगों का दम घुट गया जिसके बाद तीनों को तत्त्काल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया,घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही एसडीएम मोनिका आर्य,तहसीलदार कुलदीप पांडेय, चोरगलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में बंद टंकी में बनी गैस के कारण दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

