हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में NSUI और जय हो संगठन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ABVP को बड़ा झटका दिया है। छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में जय हो संगठन के प्रत्याशी हिमांशु भंडारी ने अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत हासिल की है। जबकि मयंक बहुगुणा ने महासचिव/सचिव पद पर जीत हासिल की।
जय हो के हिमांशु भंडारी ने मारी बाजी
अध्यक्ष पद के चुनाव में जय हो संगठन के हिमांशु भंडारी ने 3301 मत हासिल कर जीत दर्ज की है। वहीं ABVP के प्रत्याशी भुवन चमोली को 1796 मत मिले। इस तरह हिमांशु भंडारी ने ABVP प्रत्याशी को 1505 मतों के अंतर से शिकस्त दी।
गढ़वाल केंद्रीय विवि में ABVP को मिली करारी हार
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय लंबे समय से ABVP के मजबूत प्रभाव वाले छात्र राजनीति के केंद्र के तौर पर देखा जाता रहा है। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव में ABVP के कमजोर प्रदर्शन को संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। नतीजों के बाद विश्वविद्यालय परिसर की छात्र राजनीति में जय हो और NSUI खेमे का प्रभाव बढ़ता नजर आ रहा है।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए संकेत?
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव सिर्फ कैंपस की राजनीति तक सीमित नहीं माना जा रहा है। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र है और यहां से धन सिंह रावत भाजपा विधायक होने के साथ-साथ धामी सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए एक राजनीतिक संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

