उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू हो गया है। कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। वहीं हरिद्वार की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। नक्शेदेखें
निर्दलीय विधायक उमेश कुमार देंगे इस्तीफा
उमेश कुमार का कहना है कि विपक्ष ने जनता के मुद्दों को उठाने में उनका साथ नहीं दिया। जिस वजह से वह विधायकी से इस्तीफा देंगे। उमेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। उनके इस मुद्दे के साथ कोई खड़ा नहीं था। इसलिए वह बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
कांग्रेस या भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं: उमेश
उमेश कुमार ने भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों में शामिल होने की संभावनाओं को भी खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा न ही वो कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और न ही भाजपा में। भाजपा में जाके वो त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदाबाद के नारे नहीं लगा सकते हैं और न ही कांग्रेस में शामिल होकर हरीश रावत जिंदाबाद बोल सकते हैं। उनके इस बयान से साफ है कि फिलहाल वह प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों से दूरी बनाए हुए हैं
About The Author
You may also like
हल्द्वानी : डीएम ललित मोहन रयाल ने गौलापार ने की धान कटाई की शुरूवात,किसानों का बढ़ाया हौसला…
उत्तराखंड- जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा का शव गोमती नदी से बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत हुए भावुक, बोले- ‘धारी देवी और पिता की कसम, मैंने जेनी को छुआ तक नहीं’
रेलवे ट्रैक पर हाथी की दर्दनाक मौत,वन विभाग में हड़कंप
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

