राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंडोर क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से बैडमिंटन पुरुष महिला एकल वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्राचार्य प्रो डीएस नेगी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुये हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुये छात्र छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आवाहन किया है मंच मंच का संचालन करते हुए शारीरिक शिक्षा के विभागध्यक्ष डॉ हीरा सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को अनुशासित जीवन जीने की सलाह दी इंडोर बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में छात्र वर्ग मे नागार्जुन ने प्रथम स्थान और सुभम ने द्वितीय स्थान वहीं छात्रा वर्ग मे अदिति नेगी ने प्रथम स्थान व सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर डॉ संदीप कुमार डॉ अरविन्द द्विवेदी डॉ संदीप किमोठी डॉ अनुपम कोठरी अरविन्द दुदपुड़ी डॉ मोहन कुकरेती श्री शेखर मेठानी व समस्त छात्र छात्राये मौजूद रहे
About The Author
You may also like
16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं
सीता जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का हुआ भव्य मंचन पंचम श्री रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस उमड़ी रामभक्तों की भीड़, कलाकारों ने किया शानदार अभिनय
जीने के लिए कई बार जहर पीना पड़ता है…।
दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है दुग्ध संघ – मुकेश बोरा*
देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप से महिला चला रही थी पूरा खेल

