राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर, देहरादून में आज उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के स्टडी सेंटर 11128 के तत्वावधान में इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, पाठ्यक्रमों एवं अध्ययन प्रक्रिया से अवगत कराना तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विनोद प्रकाश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के असिस्टेंट डायरेक्टर गोविंद सिंह रावत उपस्थित रहे। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महा विद्यालय के प्रोफेसर प्रीत पाल सिंह द्वारा प्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया
स्टडी सेंटर कोऑर्डिनेटर डॉ. कविता काला, ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्टडी सेंटर की नियमित गतिविधियों और परामर्श कक्षाओं के महत्व के बारे में बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असिस्टेंट डायरेक्टर गोविंद सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय का उद्देश्य हर वर्ग के विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है और इसी उद्देश्य से स्टडी सेंटर 11128 को सशक्त बनाया जा रहा है।
छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्होंने तीन प्रमुख बिंदुओं पर छात्रों के बीच चर्चा की। जिसमें
पुस्तकें कैसे प्राप्त होंगी,
ऑनलाइन स्टडी कैसे करेंगे
तथा परामर्श कक्षाएं और विषयगत कठिनाइयों किस प्रकार से दूर किया जा सकेगा, इस बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी।
इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। छात्र-छात्राओं को उनके विषयों से संबंधित सारी कठिनाइयों के बारे में व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन किया गया।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विनोद प्रकाश अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि मालदेवता महाविद्यालय का स्टडी सेंटर 11128 निरंतर छात्र हित में कार्य कर रहा है और भविष्य में भी विद्यार्थियों की हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर गोविंद सिंह रावत का महाविद्यालय में आने और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ यतीश बशिष्ठ ने अपने उद्बोधन में बताया गया कि जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनके लिए अपनी शिक्षा को जारी रखने का यह बहुत अच्छा प्लेटफार्म है
कार्यक्रम के अंत में डॉ. कविता काला द्वारा सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ धर्मेन्द्र राठौड़ , सहायक कॉर्डिनेटर डॉ तिवारी, डॉ उमा पपनोई , डॉ सुमन सिंह गुसाई , डॉ रामचंद्र सिंह नेगी एवं बड़ी संख्या में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
About The Author
You may also like
16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं
सीता जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का हुआ भव्य मंचन पंचम श्री रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस उमड़ी रामभक्तों की भीड़, कलाकारों ने किया शानदार अभिनय
जीने के लिए कई बार जहर पीना पड़ता है…।
दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है दुग्ध संघ – मुकेश बोरा*
देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप से महिला चला रही थी पूरा खेल

