अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में देश का नाम रोशन करने वाले जसपाल राणा(Jaspal Rana) का 50 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे देशभर में शोक की लहर है। आज, शनिवार को जसपाल राणा को अंतिम विदाई दी जाएगी। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर देहरादून में उनके आवास पर रखा जाएगा। जिसके बाद वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जसपाल राणा का वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार Jaspal Rana last Rites in Varanasi
जसपाल राणा का पार्थिव शरीर देहरादून में उनके आवास पर रखा गया है। ऐसे में उनके पैतृक गांव टटोर नैनबाग चिलामू से भी लोग उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए देहरादून पहुंच रहे है। अंतिम दर्शन के बाद उनको वाराणसी ले जाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीने में तेज दर्द होने पर अस्पताल में करवाया भर्ती
बताते चलें कि मशहूर शानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसपाल राणा जर्मनी के म्यूनिख में ISSF वर्ल्ड कप में भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच के तौर पर गए थे।
म्यूनिख से नई दिल्ली वापस लौटने के दौरान फ्लाइट में ही जसपाल राणा को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। फ्लाइट क्रू ने उन्हें विमान में मेडिकल हेल्प दी। दिल्ली पहुंचने पर कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में स्टेंट डालने के बाद भी जसपाल राणा को नहीं बचाया जा सका और उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल में अपनी आखीरी सांस ली
उत्तरकाशी में हुआ जन्म
जसपाल राणा का जन्म उत्तरकाशी जिले में हुआ था। उनके पिता नारायण सिंह आईटीबीपी में तैनात थे। उन्होंने मसूरी, दिल्ली आदि जगहों से अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने शूटिंग का भी प्रशिक्षण लिया। बता दें कि वो देहरादून में शूटिंग रेंज में वो गरीब तबके के बच्चों को निशुल्क निशानेबाजी का प्रशिक्षण देते थे।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

