देहरादून के कैनाल रोड पर बुधवार को माहौल उस वक्त गरमा गया, जब राष्ट्रपति निकेतन गेट नंबर 4 के सामने खुल रही शराब की दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया। पिछले कई दिनों से जारी इस विरोध प्रदर्शन ने अब उग्र रूप ले लिया है, जिसमें स्थानीय महिलाएं भी शामिल हैं।
शराब की दुकान के विरोध में उतरे स्थानीय लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा और बच्चों पर इसका गलत असर पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी भी हाल में इस दुकान को यहां नहीं खुलने दिया जाएगा।
कांग्रेस ने दिया समर्थन
मामले को तूल पकड़ता देख महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समर्थन दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दुकान के सामने धरना दिया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। विरोध के बीच प्रशासन भी हरकत में आया और एसडीएम मौके पर पहुंचे।
SDM ने दिया दुकान को बंद कराने का आश्वासन
एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी और शराब की दुकान को बंद कराने को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, स्थानीय लोग प्रशासन के मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा
About The Author
You may also like
दुष्यंत गौतम के राज्यपाल बनने पर गरमाई उत्तराखंड की सियासत, कांग्रेस ने काटा हंगामा
शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में सड़क निर्माण को मिली रफ्तार, पालड़ीछीना-जैनकरास मार्ग के लिए 50.32 लाख मंजूर
MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव से पहले पुलिस ने ITI गैंग के लीडर देवेंद्र बिष्ट को किया गिरफ्तार…

